Odisha News: ओडिशा की सफल को-ऑपरेटिव सिस्टम का बजा डंका, इंटरनेशनल फोरम पर हो रही सराहना
Odisha News: सहकारिता मंत्री अतनु सब्यसाची नायक बेल्जियम की 8 दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान यूरोपीय को-ऑपरेटिव रिसर्च कॉन्फ्रेंस पर कंबाइंड इंटरनेशनल को-ऑपरेटिव एलाइंस कमेटी में हिस्सा ले रहे हैं।
Odisha News: ओडिशा में को-ऑपरेटिव सिस्टम ने खाद्य सुरक्षा योजना को मजबूत बना दिया है। ओडिशा में अपनाई गई सक्सेसफुल को-ऑपरेटिव सिस्टम की अन्य देशों द्वारा इंटरनेशनल फोरम पर सराहना की गई है। दरअसल, सहकारिता मंत्री अतनु सब्यसाची नायक, बेल्जियम की 8 दिवसीय यात्रा पर हैं। बेल्जियम के ल्यूवेन में सहकारी अनुसंधान वैश्विक और यूरोपीय को-ऑपरेटिव रिसर्च कॉन्फ्रेंस पर कंबाइंड इंटरनेशनल को-ऑपरेटिव एलाइंस कमेटी में भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री नायक ने बताया कि ओडिशा सामान्य रूप से राज्य के सर्वांगीण आर्थिक विकास और आर्थिक रूप से कमजोर, हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए सहकारिता को सबसे व्यवहार्य माध्यम बनाने की दृष्टि से कॉपरेटिव कमेटी के क्षेत्र में इनोवेशन को अपनाने में सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है।

राज्य के PACS/LAMPCS को किसानों की कृषि उपज का मार्केटिंग करने का अधिकार दिया गया है। वे भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से धान खरीदते हैं। फिर, सरकार की मूल्य समर्थन योजना के माध्यम से, वे बाजार में हस्तक्षेप करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि दलहन और तेल बीज जैसी कृषि उपज एमएसपी से ऊपर बेची जाए।
आगे कहा कि आज ओडिशा भारत के अन्य राज्यों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाला एक खाद्य अधिशेष राज्य है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने ओडिशा सरकार की खाद्य सुरक्षा कार्यान्वयन योजनाओं और पहलों की सराहना की है। यह उन अनूठी प्रणालियों में से एक है, जिसे हमने खाद्य उत्पादन, खरीद और खाद्य सुरक्षा प्रक्रिया में सहकारी समितियों द्वारा अपनाया है।












Click it and Unblock the Notifications