ओडिशा के ऊर्जा मंत्री ने लगाया अफवाहों पर विराम, कहा- बिजली दरें बढ़ाने की कोई योजना नहीं

ओडिशा के ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी देब ने आज कहा कि प्रदेश सरकार की फिलहाल राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है।

odisha

भुवनेश्वरः ओडिशा के ऊर्जा मंत्री प्रताप केशरी देब ने आज कहा कि प्रदेश सरकार की फिलहाल राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। एक कार्यक्रम में आए प्रताप केशरी देब ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, 'ओडिशा में बिजली दरों में बढ़ोतरी की बातें केवल अफवाह हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। कुछ मीडिया हाउस इस संबंध में झूठी खबरें प्रकाशित कर रहे हैं। राज्य सरकार की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।'

आपको बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि ओडिशा में जनवरी 2023 से बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जाएगी। बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी की खबरों से लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। यहां तक कि कुछ संगठनों ने इस संबंध में अपनी आपत्ति जताने के लिए प्रदर्शन भी किया था।

एक सोशल एक्टिविस्ट ने बताया, 'भारत के कुछ अन्य राज्यों की तुलना में ओडिशा में बिजली की दरें बहुत अधिक हैं। बिजली दरों में और बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ेगी। लेकिन ऊर्जा मंत्री के बयान ने इस संबंध में सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।'

गौरतलब है कि TPCODL ने 25 वर्षों के लिए उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि निजी एजेंसी ओडिशा में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+