ओडिशा: टैप वाटर कवरेज में नुआपाड़ा जिला सबसे ऊपर जबकि मलकानगिरी सबसे निचले पायदान पर

राज्य सरकार ने पिछले चार महीनों में लगभग 7.15 लाख घरों में नल का पानी उपलब्ध कराया है, जो जुलाई में 30.3 प्रतिशत से बढ़कर 38.64 प्रतिशत हो गया है।

भुवनेश्वर, 9 नवंबर। राज्य सरकार ने पिछले चार महीनों में लगभग 7.15 लाख घरों में नल का पानी उपलब्ध कराया है, जो जुलाई में 30.3 प्रतिशत से बढ़कर 38.64 प्रतिशत हो गया है। राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 21.31 लाख घरों में नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। राज्य के कुल 85.66 लाख घरों में से अब 33.10 लाख से अधिक घरों में नल का पानी उपलब्ध है।

Tap Water

2024 तक सभी घरों में नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखते हुए राज्य ने वर्ष 2022-23 में 22.53 लाख नल जल कनेक्शन और 2023-24 में अन्य 18.87 लाख कनेक्शन प्रदान करने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार ने जुलाई में 3,323.42 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ राज्य को मिलने वाली बजटीय सहायता को चार गुना बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में कोरोना पीड़ितों के परिजनों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की हुई शुरुआत

साल 2021-22 में स्वच्छ पीने के पानी की सप्लाई पर खर्च करने के लिए फिलहाल राज्य सरकार के पास 6,596 करोड़ रुपए का फंड बकाया है। टैप वाटर का लाभ लेने के मामले में नुआपाड़ा के लोग पहले स्थान पर हैं। नुआपाड़ा के 78.73 प्रतिशत घरों में टैप वाटर की सप्लाई हो चुकी है। नुआपाड़ा के 1,41,389 परिवारों में से 1,11,320 परिवारों के घरों को टैप वाटर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं भद्रक में 62.95 प्रतिशत और क्योंझर में 56.6 प्रतिशत और अंगुल में 52.92 प्रतिशत परिवारों को नल का पानी उपलब्ध हो चुका है। 10 जिलों में 40-50 प्रतिशत परिवारों को टैप वाटर उपलब्ध करा दिया गया है जबकि 7 जिलों में 30-40 प्रतिशत परिवारों को टैप वाटर की सुविधा दे दी गई है। वहीं मलकानगिरी जिला ऐसा हैं जहां सबसे कम परिवारों को (21.42 प्रतिशत) टैप वाटर की सुविधा उपलब्ध हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+