Odisha News: जन शिकायतों का समाधान मेरे लिए महत्वपूर्ण प्राथमिकता है: CM नवीन पटनायक

Odisha News: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला स्तर पर जन शिकायत निवारण कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सचिव ने सीएम के आगे रिपोर्ट पेश की। सीएम को अवगत कराया गया कि कार्यक्रमों के दौरान 18,000 से अधिक याचिकाएं प्राप्त

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को जिला स्तर पर सीएमओ द्वारा जन शिकायत निवारण कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने कहा कि जन शिकायत निवारण मेरे लिए एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। मैं चाहता हूं कि विभाग और जिला प्रशासन शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निपटारा करें। इसलिए, मैंने सीएमओ को लोगों से मिलने और उनकी शिकायतें सुनने के लिए भेजा है।

सीएम ने यह भी कहा कि हमारे अधिकारी जन शिकायत निवारण बैठकें जिला और ब्लॉक स्तर पर कर रहे हैं। इन सार्वजनिक शिकायत बैठकों में 18,000 से अधिक याचिकाएं प्राप्त हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी विभाग प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करेंगे। साथ ही सीएम ने सभी विभागों और जिला प्रशासनों से सभी शिकायतों का तत्काल समाधान करने को कहा।

CM Naveen Patnaik

सीएम ने आगे कहा कि सार्वजनिक शिकायतों की निवारण प्रक्रिया का आकलन करने के लिए 'मो सरकार' के तहत शिकायत निवारण किया जाएगा। सीएमओ अगले महीने से लोगों को कॉल करके समझेंगे कि उनकी शिकायतों का समाधान कैसे किया जा रहा है।

सचिव ने CM को दी ये जानकारी

मुख्यमंत्री के 5टी सचिव वीके पांडियन, ढेंकनाल जिले से वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पिछले दो दिनों में अंगुल जिले का दौरा पूरा किया है। मुख्यमंत्री को जन शिकायत निवारण बैठकों और लोगों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दों के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों के दौरान 18,000 से अधिक याचिकाएं प्राप्त हुई हैं। मुख्य सचिव पीके जेना ने सीएमओ के जिला भ्रमण के दौरान जनता से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की जा रही कार्यवाही से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए विभाग स्तर पर समीक्षा की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+