ओडिशा सरकार की नई पहल, 15 हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों में होंगी ये खास सुविधाएं
Odisha News Hindi: ओडिशा सरकार राज्य भर के 15,000 से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों में मौलिक साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) अनुकूल कक्षाएं विकसित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के दौरान एफएलएन-अनुकूल कक्षाओं के विकास के लिए 16 जिलों में 15,776 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।

एफएलएन कार्यक्रम को सफल और सुविधाजनक बनाने के लिए हर अनुभाग के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकारों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल और जन शिक्षा विभाग काफी कुछ सीखेंगे। ये कम उम्र के शिक्षार्थियों के लिए अच्छा मौका हो सकता है।
इस योजना के लिए कुल 92 करोड़ 385 लाख रुपये का निवेश करने का प्लान बनाया जा रहा है। इस पहल के पहले चरण में 6,159 स्कूल शामिल हैं, बाद के चरणों में शेष सभी प्राथमिक स्कूलों को भी शामिल करने की योजना है।
सरकार का कहना है कि प्राथमिक शिक्षा वह आधार है जिस पर बच्चों का आने वाला भविष्य बनता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर एफएलएन कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी गई है। ये कार्यक्रम हर छात्र को भाषा और गणित में दक्षता से लैस करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications