पर्यटन के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा ओडिशा, आंकड़े दे रहे गवाही

ओडिशा में पर्यटन विभाग का बजट वर्ष 2022-23 में वर्ष 2000-01 के 2.67 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में 660 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

odisha

ओडिशा में आपदा प्रबंधन और गरीबी जैसे मुद्दों से जूझने के बावजूद पर्यटन क्षेत्र ने वर्ष 2000 से एक लंबा सफर तय किया है। विशेष रूप से पिछले 4 वर्षों में ओडिशा में पर्यटन क्षेत्र का विकास अभूतपूर्व रहा है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जहां पर्यटन विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा की, वहीं इसके बाद मीडिया को जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव पर्यटन सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग का बजट वर्ष 2022-23 में वर्ष 2000-01 के 2.67 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में 660 करोड़ रुपये है, जो 24619 फीसदी ज्यादा है।

इसी से पता चलता है कि सरकार का पर्यटन क्षेत्र पर कितना फोकस है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य ने पिछले 23 वर्षों में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी है।

ओडिशा ने वर्ष 2000 में 28,88,392 घरेलू पर्यटकों और 23,723 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत किया, जो साल 2019 में 1,53,07,637 घरेलू पर्यटकों (433 फीसदी की वृद्धि) और 1,15,128 (385 फीसदी की वृद्धि) अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के साथ COVID महामारी की शुरुआत तक चरम पर था।

राज्य के अंदर गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क के साथ-साथ देश के भीतर और बाहर महत्वपूर्ण स्थलों के लिए एयर कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी, कम अपराध दर, बेहतरीन कानून और व्यवस्था की स्थिति और निवेशकों के विश्वास को बढ़ाने वाली स्थिर सरकार के परिणामस्वरूप राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ा है और इस क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+