ओडिशा सरकार ने कमजोर जनजातीय समूह वर्ग के लिए शुरू किए मोबाइल स्कूल, ऐसे करेंगे काम

भुवनेश्वर, अक्टूबर 29। ओडिशा सरकार ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदायों के लिए एक खास पहल की है। सरकार ने इस समुदाय के कक्षा 1 से 5 के छात्रों के लिए वैन में मोबाइल स्कूलों की एक पहल शुरू की है। इसको स्कूल संजोग कार्यक्रम नाम दिया गया है।

Naveen patnaik

बच्चों के सीखने में होगी निरंतरता

इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि महामारी के कारण पढ़ाई ऑनलाइन स्थानांतरित हो गई। ऐसे में पीवीटीजी क्षेत्रों में ज्यादातर बच्चे स्मार्ट फोन और इंटरनेट कनेक्शन की कमी के कारण शिक्षा से वंचित हो गए है। ऐसे में वैन में खोले गए मोबाइल स्कूल की पहल इनकी जरूरत को पूरा करेगी। इस अभियान के माध्यम से बच्चों के सीखने में निरंतरता बनी रहेगी।

स्कूलों को बंद करने के कारण स्थिति बेहद खराब

एसटी और एससी विकास मंत्री जगन्नाथ सरका ने कहा कि महामारी के कारण स्कूलों को बंद करने के कारण स्थिति बेहद खराब हो गई है। ऐसे में पीवीटीजी समुदायों में बच्चों के लिए मुसीबत बढ़ गई है, जिनके लिए उचित शिक्षा हमेशा से एक चुनौती रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित छात्रों के लिए संजोग कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन जिलों में शुरु होगा कार्यक्रम

आपको बता दें कि शुरुआत में सरकार लक्ष्य है कि ये अभियान ओडिशा के दस जिलों में पीवीटीजी समुदायों के 1,000 गांवों में लगभग 40,000 बच्चों तक पहुंचे। इसमें क्योंझर, जाजपुर, मयूरभंज, अंगुल, गजपति, रायगडा, कालाहांडी, मलकानगिरी, कंधमाल और गंजम आदि जिले शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+