ओडिशा सरकार का ऐलान, एक्सीडेंड में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को मिलेगा ईनाम
भुवनेश्वर, अक्टूबर 20। ओडिशा में रोड एक्सीडेंट का शिकार होने वाले किसी भी व्यक्ति की जान बचाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सड़क पर किसी दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को जो कोई भी अस्पताल पहुंचाएगा सरकार उसे ईनाम देगी। केंद्र सरकार द्वारा अच्छे लोगों को पुरस्कृत करने के लिए एक विस्तृत दिशानिर्देश जारी करने के बाद, ओडिशा सरकार ने भी घातक घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से इस योजना को लागू करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति यदि दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को बचाने में मदद करते हैं तो उन्हें 5,000 नकद इनाम दिया जाएगा।

जान बचाने पर 5000 का इनाम
नई योजना के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), घातक दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की जान बचाने के लिए तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए 5,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगा। ऐसे लोग जो सुनहरे घंटे के भीतर घायल को अस्पताल / ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराते हैं, उनको राशि दी जाएगी।
15 अक्टूबर से प्रभावी है योजना
बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने दुर्घटना पीड़ितों के जीवन को बचाने के लिए 2,000 रुपये का इनाम शुरू किया था। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक, राज्य की इस योजना को रोक दिया जाएगा क्योंकि केंद्रीय योजना 15 अक्टूबर से प्रभावी है। इसके लिए MoRTH राज्य परिवहन विभाग को प्रारंभिक अनुदान के रूप में 5 लाख रुपये प्रदान करेगा।
परिवहन विभाग ने जिलों को निर्देश दिया है कि कलेक्टर और एसपी/डीसीपी, सीडीएमओ और आरटीओ के नेतृत्व में एक मूल्यांकन समिति का गठन करें। इस समिति का काम ऐसे अच्छे लोगों का चयन और पुरस्कार देने का होगा।
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति को एक वर्ष में अधिकतम पांच बार सम्मानित किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ नियम इस प्रकार हैं-
- यदि किसी एक व्यक्ति ने एक घातक दुर्घटना के 1 या अधिक पीड़ितों की जान बचाता है, तो पुरस्कार 5000 रुपये होगा,
- यदि एक से अधिक व्यक्ति ने 1 पीड़ित की जान बचाई है, तो पुरस्कार राशि 5000 रुपये उनके बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी
- यदि एक से अधिक लोगों ने एक घातक दुर्घटना में एक से अधिक पीड़ितों की जिदंगी को बचाई, तो हर बचाई गई जान पर बचाने वाले को पुरस्कार राशि पांच हजार रुपये दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications