ओडिशा सरकार UPSC उम्मीदवारों को उपलब्ध कराएगी मुफ्त कोचिंग

यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी करने वाली ओडिशा के युवाओं के लिए खुशखबरी है। पटनायक सरकार ने अब उन्हें मुफ्त कोचिंग की सुविधा देने जा रही है।

Odisha govt provide UPSC coaching

ओडिशा सरकार (Odisha government) यूपीएससी (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए कम से कम 200 उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए तैयार है। उच्च शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार 200 उम्मीदवारों को आवास भी उपलब्ध कराएगी।

अधिकारी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग 200 उम्मीदवारों के लिए आवास की सुविधा के साथ, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाओं, प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त कोचिंग के लिए नामांकन एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

अधिकारी ने कहा, 'उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा के लिए नामांकन के लिए आवेदन करना होगा और उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। प्रवेश परीक्षा 26 फरवरी को होगी। इस बीच उच्च शिक्षा विभाग ने उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करने के लिए ओसीएसी को एसएएमएस पोर्टल के तहत एक ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित करने के लिए कहा।'

अधिकारी ने कहा कि ओसीएसी को ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित करने और 10 फरवरी तक इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+