सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को रोकेगी ओडिशा सरकार, शुरू की खास तैयारी

शुक्रवार को राज्य के वाणिज्य और परिवहन विभाग से सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) को जारी पत्र में कहा गया 'पिछले 10 वर्षों में हमारे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 45,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

odisha

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए सरकार 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक शून्य मृत्यु सप्ताह मनाने की तैयारी कर रही है। ऐसे में ऑटोमोबाइल निर्माताओं से अनुरोध किया गया है कि वे राज्य में सड़क-सुरक्षा परिदृश्य में सुधार के लिए सरकार को सलाह दें।

शुक्रवार को राज्य के वाणिज्य और परिवहन विभाग से सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) को जारी पत्र में कहा गया, 'पिछले 10 वर्षों में हमारे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 45,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को कम करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वाणिज्य और परिवहन विभाग चाहता है कि राज्य में सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए ऑटोमोबाइल निर्माताओं के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग किया जाए।'

सूत्रों के अनुसार, राज्य में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के लिए सरकार की रणनीति में वाहन निर्माताओं की राय शामिल की जाएगी। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'मोबिलिटी क्षेत्र में बदलते रुझानों के मद्देनजर सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव के लिए नई तकनीकों को पेश किया जाना चाहिए। निर्माताओं को देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के बारे में भी सोचना चाहिए। सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए हम उनकी मदद और सलाह की उम्मीद करते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+