पहले 48 घंटों के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी ओडिशा सरकार
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज घोषणा की कि सड़क दुर्घटना कि स्थिति में राज्य सरकार पीड़ित के पहले 48 घंटे के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी।
भुवनेश्वर, 3 नवंबर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज बड़ी घोषणा की कि सड़क दुर्घटना कि स्थिति में राज्य सरकार पीड़ित के पहले 48 घंटे के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी।

सड़क हादसों में कई लोगों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 48 घंटों में पीड़ितों को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा देखभाल प्रदान करना महत्वपूर्ण है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने आज संबलपुर जिले के कुचिंडा में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) के तहत लाभार्थियों को नए स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड वितरण के दौरान यह घोषणा की।
यह भी पढ़ें: व्यापारियों-उद्योगपतियों के लिए 'दिल्ली पोर्टल' स्थापित करेगी केजरीवाल सरकार, दुनिया भर में बेच सकेंगे उत्पाद
पटनायक ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने इसके लिए 147 करोड़ रुपये का कोष गठित किया है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के इलाज का शुरुआती 48 घंटे का खर्च इसी कोष से वहन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications