ओडिशा सरकार ने शुरू की 'स्कूल में शतरंज' पहल, बढ़ेगी छात्रों की एकाग्रता

अधिकारियों ने बताया कि जमीनी स्तर पर शतरंज को बढ़ावा देने के अलावा, इस पहल का उद्देश्य छात्रों की एकाग्रता, स्मृति और आत्म-चिंतन में सुधार करना है।

chess

ओडिशा सरकार ने छात्रों की एकाग्रता, स्मृति और खुद को पहचानने की क्षमता में सुधार के मकसद से 'स्कूल में शतरंज' पहल शुरू की है। खेल और युवा सेवा विभाग ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग और अखिल ओडिशा शतरंज संघ (एओसीए) के सहयोग से ये पहल शुरू की है।

अधिकारियों ने बताया कि जमीनी स्तर पर शतरंज को बढ़ावा देने के अलावा, इस पहल का उद्देश्य छात्रों की एकाग्रता, स्मृति और आत्म-चिंतन में सुधार करना है। 'स्कूल में शतरंज' पहल अपने पहले चरण में भुवनेश्वर में लगभग 40 सरकारी और निजी स्कूलों को कवर करेगी।

खेल विभाग ने कहा कि दिशा-निर्देश मिलने के बाद, संबंधित स्कूल इंट्रा-स्कूल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे और विजेता भुवनेश्वर ओपन शतरंज टूर्नामेंट (अंडर-9 और अंडर-15) सीरीज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+