ओडिशा सरकार ने शिकागो विश्वविद्यालय के साथ किया अहम समझौता

भुवनेश्वर में एक डेटा, नीति और नवाचार केंद्र (DPIC) स्थापित करने के लिए ओडिशा सरकार ने शनिवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ट्रस्ट, भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

odisha
भुवनेश्वरः भुवनेश्वर में एक डेटा, नीति और नवाचार केंद्र (DPIC) स्थापित करने के लिए ओडिशा सरकार ने शनिवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ट्रस्ट, भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ये केंद्र मुख्य तौर पर अर्थमिति, डेटा विज्ञान और मशीन लर्निंग में नई प्रगति का उपयोग करते हुए कठोर, साक्ष्य-आधारित शासन को सक्षम करेगा।

आईटी मंत्री तुषारकांति बेहरा की मौजूदगी में यहां ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) के सीईओ मनोज कुमार पटनायक और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो सेंटर, भारत के कार्यकारी निदेशक लेनी चौधरी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस प्रोग्रामेटिक साझेदारी के दायरे में शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ता शामिल होंगे जो राज्य के जिलों और ब्लॉकों को लाभान्वित करने के लिए ओडिशा सरकार की योजनाओं और नीतियों को डेटा विश्लेषण और मूल्यांकन सहायता प्रदान करेंगे।

सहयोग के बारे में बात करते हुए मनोज कुमार पटनायक ने कहा, 'हम ईपीआईसी इंडिया के शोधकर्ताओं के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं और यह ओडिशा को एक प्रमुख डेटा सेंटर हब बनने में मदद करेगा। साक्ष्य-आधारित अनुसंधान का उपयोग करते हुए हम आशा करते हैं कि DPIC कई स्रोतों से बड़ा डेटा एकत्र करने, समकालीन अर्थमितीय और सांख्यिकीय मॉडल का उपयोग करके उस डेटा का विश्लेषण करने और आवश्यक रचनात्मक नीति मार्गदर्शिका तैयार करने के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+