ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, 2836 मिनी आंगनबाड़ियों को मिलेगा फायदा

इसके साथ ही इन आंगनवाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों जैसे दवाइयां फर्नीचर और प्रशासनिक खर्चों को कवर करने के लिए अधिक धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

odisha

नवीन पटनायक की सरकार द्वारा सोमवार को ओडिशा की 2836 मिनी आंगनवाड़ियों को अपग्रेड कर आंगनवाड़ी केंद्रों में तब्दील किया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने हमेशा राज्य में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को महत्व दिया है। सरकार ने यह फैसला मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया है।

राज्य के 74154 आंगनवाड़ी केन्द्रों में से 10416 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र थे। इनमें से 2836 मिनी आंगनबाड़ियों का स्तरोन्नयन किया जा चुका है। इसके साथ ही इन आंगनवाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों जैसे दवाइयां, फर्नीचर और प्रशासनिक खर्चों को कवर करने के लिए अधिक धनराशि भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज्य भर में पर्यवेक्षक के 114 पद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सृजित किये गये हैं।

इस क्रमोन्नति से प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र में एक आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सहायता के लिये की जायेगी। इस प्रकार 2836 आंगनबाडी सहायिकाओं की भर्ती की जायेगी तथा इसके अतिरिक्त 2836 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों को आंगनबाडी कार्यकर्ता पदों में क्रमोन्नत किया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार सालाना 18.75 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+