हाई ग्रेड लौह अयस्क की अंडररिपोर्टिंग को लेकर ओडिशा सरकार ने दिए जांच के आदेश
ओडिशा सरकार ने हाई ग्रेड के लौह अयस्क की अंडररिपोर्टिंग के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने हाई ग्रेड के लौह अयस्क की अंडररिपोर्टिंग के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं और इस मामले की जांच के लिए खान निदेशक जी राजेश के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 18 जनवरी को भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी को लिखे पत्र में इस बात पर प्रकाश डाला था कि कैसे ओडिशा ने उल्लेख किया है कि विशेष रूप से नीलाम की गई खानों के कुछ पट्टा धारकों द्वारा ग्रेड की अंडररिपोर्टिंग की गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) का एक प्रतिनिधि मामले की जांच के लिए खान निदेशक के नेतृत्व वाले पैनल का हिस्सा है। वहीं प्रह्लाद जोशी ने कहा कि खदान वाले सभी राज्यों को मामले की जांच करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर एक और विस्तृत रिपोर्ट ओडिशा से मांगी जाएगी।
भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च श्रेणी के अयस्क को निम्न श्रेणी का बताना एक बड़े घोटाले का हिस्सा है, क्योंकि इसका मतलब यह होगा कि खनन कंपनियां निर्यात शुल्क का भुगतान नहीं कर रही हैं और जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड में कम योगदान दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications