ओडिशा सरकार ने PMFBY के तहत अधिक किसानों को शामिल करने का अधिकारियों को दिया आदेश
Odisha news: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत किसानों के नामांकन की अंतिम तिथि 5 अगस्त तक बढ़ा दी गई। ऐसे में ओडिशा सरकार ने बुधवार पीएमएफबीवाई के तहत अधिक किसानों को शामिल करने का निर्देश दिया है। प्रदेश सरकार ने कृषि और सहकारिता विभागों के फील्ड कर्मचारियों को फसल बीमा योजना के तहत अन्य पांच लाख गैर-ऋणी किसानों को कवर करने का निर्देश दिया है।

पीएमएफबीवाई के तहत किसानों के नामांकन की प्रगति की समीक्षा में ये खुलासा हआ कि अब तक 13 लाख से अधिक किसानों ने इस योजना के तहत अपना नाम पंजीकृत किया है।
इसके लिए जिला कलेक्टरों और सहकारिता और कृषि विभाग दोनों विभागों के प्रयासों की सराहना प्रदेश सरकार ने की। इसके साथ ही जिला कलेक्टरों को सलाह दी कि अधिक किसानों और अधिक फसल क्षेत्रों को इस सरकारी योजना से जोड़ा जाए।
प्रमुख सचिव कृषि एवं सहकारिता अरबिंद पाधी ने वाणिज्यिक बैंकों द्वारा गैर-ऋणी किसानों की नग्णय संख्या पर कहा कि लक्ष्य को 25 लाख तक बढ़ाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अधिक से अधिक छोटे और सीमांत किसानों तथा जिन लोगों ने फसल ऋण नहीं लिया है, उन्हें बीमा योजना के तहत कवर करने पर जोर दिया है ताकि उन्हें फसल में नुकसान होने की स्थिति में उन्हें लाभ मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications