स्वास्थ्य क्षेत्र में ओडिशा सरकार ने किया क्रांतिकारी परिवर्तन: निरंजन पुजारी

निरंजन पुजारी ने कहा, 'आज ओडिशा 2005 से 2020 के बीच देश में शिशु मृत्यु दर में सबसे अधिक गिरावट और 2015-17 से 2018-20 के बीच देश में मातृ मृत्यु दर में दूसरा सबसे बड़ी गिरावट के साथ एक अचीवर राज्य के रूप में खड़ा है।

odisha

ओडिशा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में पिछले दो दशकों में स्वास्थ्य क्षेत्र में अविश्वसनीय परिवर्तन देखा है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री निरंजन पुजारी ने कहा कि साल 2000 में ओडिशा की पहचान एक ऐसे राज्य के तौर पर थी, जो स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में बहुत पीछे था, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

निरंजन पुजारी ने कहा, 'आज ओडिशा 2005 से 2020 के बीच देश में शिशु मृत्यु दर में सबसे अधिक गिरावट और 2015-17 से 2018-20 के बीच देश में मातृ मृत्यु दर में दूसरा सबसे बड़ी गिरावट के साथ एक अचीवर राज्य के रूप में खड़ा है। देश में उच्चतम टीकाकरण कवरेज (90.5%: NFHS-5), देश में मलेरिया में सबसे ज्यादा 94 फीसदी की गिरावट, टीबी कम करने के लिए देश में दूसरा स्थान और 92.2 फीसदी हॉस्पिटल डिलीवरी राज्य की बड़ी उपलब्धियां हैं।'

निरंजन पुजारी 2023-24 के बजट पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मुख्य बातों के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री के आह्वान 'हर जीवन कीमती है' से संचालित हमारे राज्य में कोविड प्रबंधन को दुनिया भर में मान्यता और सराहना मिली है। लॉकडाउन के बावजूद, हमने न केवल अपनी आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपनी ऑक्सीजन उत्पादन सुविधाओं को बढ़ाया, बल्कि ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना कर रहे कई अन्य राज्यों को भी आपूर्ति की, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाई जा सके।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+