ओडिशा सरकार ने तेज की राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की स्थापना की प्रक्रिया

ओडिशा सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की एक व्यापक शाखा की स्थापना के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है।

DOCTOR

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने राज्य में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की एक व्यापक शाखा की स्थापना के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार आज शाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कांफ्रेंस हॉल में सचिव शालिनी पंडित की अध्यक्षता में पंजीकृत भूमि विलेख एवं कब्जा सौंपने का कार्य किया गया।

इस अवसर पर शालिनी पंडित ने कहा कि ओडिशा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण शुरू किया है और एनसीडीसी की स्थापना इस प्रक्रिया को और आगे बढ़ाएगी। राज्य सरकार ने कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौरान आरएमआरसी, इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज और एम्स जैसी केंद्रीय इकाइयों के साथ पूर्ण समर्पण और सहयोग से काम किया।'

शालिनी पंडित ने कहा, 'यह सहयोग महामारी की रोकथाम में बहुत सफल साबित हुआ। एनसीडीसी रोग निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में राज्य की ताकत को और मजबूत करेगा। वहीं, भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक प्रो अतुल गोयल ने भी आपदा प्रबंधन में बेंचमार्क स्तर की उपलब्धियों के लिए ओडिशा सरकार की सराहना की।

उन्होंने कहा, 'भुवनेश्वर में एनसीडीसी भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के एक क्षेत्रीय केंद्र की तरह होगा। संस्थान रोग निगरानी में सुधार और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव वाले रोगों के नियंत्रण के लिए राज्य मशीनरी के साथ पूर्ण सहयोग से काम करेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+