ओडिशा सरकार ने बजट को दिया अंतिम रूप, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 25 करोड़

भुवनेश्वर, 01 जुलाई। ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र से पहले 2 जुलाई को वर्ष 2022- 23 के लिए पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है। मंत्रिपरिषद पहले इसकी अनुमति दे चुका है।

Naveen Patnaik

ओडिशा सरकार कृषि और कृषि से संबद्ध क्षेत्रों के विकास लिए आवंटन 25,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने जा रही है। वर्ष 2022-23 के पूर्ण बजट को लेकर प्रदेश सरकार ने कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्रमुखता दी है। दरअसल, कोविड -19 महामारी के कारण पिछले दो वर्षों के दौरान एक अलग कृषि बजट की प्रस्तुति बंद हो गई थी। इसके चलते अब राज्य सरकार ने इसे पूर्ण बजट से फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने वोट-ऑन-अकाउंट पेश करते हुए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 20,344 करोड़ रुपये के आवंटन का अनुमान लगाया था।

वहीं मंत्रिपरिषद ने पहले ही पूर्ण बजट को मंजूरी दे दी है, जो कि वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के लिए 30 मार्च को लेखानुदान की मांग करते हुए सरकार द्वारा अनुमानित 10,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। गुरुवार की रात अपनी विदेश यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सदन में रखे जाने से पहले अनुमोदन की अंतिम मुहर लगाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+