ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को मिलेगी ड्राइविंग ट्रेनिंग

ओडिशा सरकार सुधरे हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत राज्य परिवहन विभाग ने जाजपुर के छतिया में भारी मोटर वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थान में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को ड्राइविंग कौशल प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है।

एडीजी (ऑप्रेशन) एस देवदत्त सिंह को लिखे पत्र में, परिवहन आयुक्त-सह-राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आत्मसमर्पण करने वाले ऐसे उग्रवादियों के नाम मांगे हैं, जो रोजगार के अवसरों के लिए ड्राइवर संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने में रुचि रखते हैं।

naveen patnaik

ये ड्राइवर संस्थान, राज्य सरकार और अशोक लीलैंड द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में चलाया जा रहा है। इसके तहत रोजगार पैदा करने और परिवहन क्षेत्र की मांग को पूरा करने के प्रयास में भारी और हल्के वाहनों के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण, आवास, भोजन, वर्दी, शिक्षण सहायता और शुल्क की लागत राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। इसके अलावा, प्रशिक्षुओं की भलाई के लिए केंद्र में विशेषज्ञों द्वारा लेक्टर और योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव उषा पाधी ने कहा कि चालक प्रशिक्षण संस्थान विभिन्न परिवहन संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षुओं के कैंपस चयन की सुविधा प्रदान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+