सर्वाधिक संख्या में आभा आईडी बनाने के लिए ओडिशा को प्रथम पुरस्कार मिला
‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे' (यूएचसी) अभियान के दौरान सबसे अधिक संख्या में आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) पहचान पत्र (आईडी) बनाने के लिए ओडिशा को पहला पुरस्कार मिला है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

भुवनेश्वर, 12 दिसंबर : 'यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे' (यूएचसी) अभियान के दौरान सबसे अधिक संख्या में आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) पहचान पत्र (आईडी) बनाने के लिए ओडिशा को पहला पुरस्कार मिला है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। आभा पहचान पत्र नागरिकों के लिए भारत में कभी भी और कहीं भी मेडिकल रिकॉर्ड पाने के लिए एक स्वास्थ्य पहचान पत्र है।
शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डॉ. बृंदा डी, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ओडिशा ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से ओडिशा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications