ओडिशा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के नामांकन में हुई दोगुनी बढ़ोत्तरी
ओडिशा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत किसानों का नामांकन पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना हो गया है। सरकार के मंत्री ने बताया कि प्रीमियम भुगतान करने वाले ओडिशा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नामांकन बढ़ा है।

राज्य के 50 लाख कृषि परिवार में पहले 10-11 लाख किसान ही इस योजना के तहत नामांकित थे जो की काफी कम था। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में इस साथ इस योजना के तहत किसानों के नामांकन में दोगुनी बढ़ोत्तरी हुई है।
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 के खरीफ सीजन में राज्य के 11,65,131 किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस फसल बीमा योजना के तहत नामांकन कराया था। वहीं 2023 में इस योजना के तहत नामांकित किसानों की संख्या 23.50 लाख से अधिक हो चुकी है।
सहकारिता मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने ये जानकारी देते बताया कि किसान समर्थक फैसलों, विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए फसल बीमा को मुफ्त बनाने का असर है कि राज्य में नामांकन में पर्याप्त वृद्धि हुई है। किसानों ने सरकार की पहल को स्वीकार किया है और इस योजना में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि 45 लाख हेक्टेयर खेती योग्य भूमि में से लगभग 10 लाख हेक्टेयर फसल क्षेत्र का बीमा किया जा रहा था।
मंत्री ने इस योजना के बारे में बताया कि इस बीमा योजना किसानों के खेती वाले क्षेत्रों की कवरेज बढ़ाने के लिए, राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से किसानों के हिस्से के प्रीमियम की लागत का खुद खर्च वहन करने का निर्णय किया ताकि राज्य के छोटे और सीमांत किसान इसके लाभ से वंचित न रहें।












Click it and Unblock the Notifications