ओडिशा: कांग्रेस विधायक ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर सरकार की आलोचना

ओडिशा के विश्‍वविद्यालयों और कालेजों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े शिक्षकों के पदों को लेकर कांग्रेस विधायक ने पटनायक सरकार की जमकर आलोचना की है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और बोलांगीर विधायक नरसिंह मिश्रा ने ये मुद्दा प्रश्‍नकाल में उठाया था।

congress mla

कांग्रेस विधायक मिश्रा ने कहा कि राजेंद्र विश्वविद्यालय, बोलांगीर में 128 स्वीकृत शिक्षण पदों में से 108 और 150 स्वीकृत गैर-शिक्षण पदों में से 145 पोस्‍ट खाली पड़ी हुई हैं।

विधायक ने आगे कहा कि पटनायक सरकार का कहना है कि विश्‍वविद्यालयों में गेस्‍ट फैकल्‍टी की नियुक्ति की जा रही है। क्‍या ओडिशा के विश्‍वविद्यालयों में गेस्‍ट फैकल्‍टी के साथ कार्य कर सकते हैं। क्‍या विवि में प्रोफेसर के बिना शोध अध्‍ययन किया जा सकता है।

कांग्रेस विधायक ने बोलांगीर के सरकारी महिला कॉलेज, में अधिकांश शिक्षकों के पद रिक्‍त होने के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने में शर्म आती है। इसके लिए प्रदेश सरकार को सदन में माफी मांगनी चाहिए।
इसके अलावा बोलांगीर विधायक ने कहा बताया कि कोरापुट में बीएड कॉलेज तीन वर्ष पहले बंद कर दिया गया था। मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक जो हमेशा कहते हैं कि
कालाहांडी बलांगीर कोरापु क्षेत्र को रुचि दे रहे हैं लेकिन पिछड़े क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर रहे हैं।

उन्‍होंने शिक्षा के मामले में पूरे राज्‍य समान है, अगर सरकार सरकार पदों को भरने में असफल होती तो जनता करारा जवाब देगी। विवि और कॉलेजों में पड़े पदों को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए मिश्रा ने सवाल किया कि आखिर विवि और कॉलेजों में खाली पड़े हुए शिक्षकों के ये पद कब भरे जाएंगे?

कांग्रेस विधायक द्वारा सदन में पूछे गए इस सवाल के जवाब में राज्‍य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोक सेवा आयोग के माध्‍यम से शिक्षण पदों और राज्‍य चयर बोर्ड के जरिए गैर-शिक्षण पदों को भरने के लिए सरकार पहले ही कदम उठा चुकी है। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित कानूनी विवाद के कारण भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है।

हालांकि भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी लेने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने बताया अंतरिम उपाय के रूप में , विश्वविद्यालय अतिथि संकायों को शामिल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+