ओडिशा: सीएमओ ने की औद्योगिक विकास की समीक्षा, रोजगार सृजन को लेकर लिया गया ये निर्णय

ओडिशा में सार्वजनिक शिकायतों का निवारण समय पर करने के निरंतर प्रयास के तहत ओडिशा सीएमओ ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें महत्वपूर्ण औद्योगिक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।सीएमओ ने औद्योगिक विकास की समीक्षा में रोजगार सृजन के लिए प्रयोग नहीं की जा रही भूमि ( अप्रयुक्‍त भूमि) का पुनर्विकास करने का निर्णय लिया।

Odisha CM Naveen Patnaik,

मुख्यमंत्री के सचिव (5टी) वीके पांडियन के साथ, समीक्षा में विकास आयुक्त, एसीएस राजस्व और आपदा प्रबंधन, एसीएस वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, प्रमुख सचिव उद्योग एम.डी., आईडीसीओ और कटक के कलेक्टर समेत अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम के सचिव ने दी ये सलाह

सचिव 5टी ने इस बैठक में सलाह दी कि सभी औद्योगिक परियोजनाओं को विशिष्ट परियोजनाओं के लिए कुशल कार्यबल की आवश्यकता के साथ मैप किया जाना चाहिए और स्थानीय श्रमिकों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए आईटीआई और पॉलिटेक्निक जैसे कौशल विकास संस्थानों को टैग किया जाना चाहिए।

औद्योगिक भूमि का बड़ा हिस्से का प्रयोग नहीं हो रहा

ब्रजराजनगर, झारसुगुड़ा में सार्वजनिक शिकायतों की सुनवाई में बताया गया कि ओरिएंट पेपर मिल्स को पट्टे पर दी गई औद्योगिक भूमि का बड़ा हिस्से का प्रयोग नहीं हो रहा है जबकि इसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद कलेक्टर, झारसुगुड़ा और आईडीसीओ द्वारा मामले की जांच की गई और बैठक में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+