ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने बीजेडी पर्यवेक्षकों से कहा- चुनाव के लिए तैयार रहें
ओडिशा में जल्द विधानसभा चुनाव होने की चर्चा शुरू होते ही मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक गुरुवार को एक्शन में आ चुके हैं। बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी की चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को आठ जिलों के पर्यवेक्षकों से मुलाकात की।

हालांकि इस बैठक के बारे में अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था लेकिन पर्यवेक्षकों से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अगर स्थिति की मांग हुई तो बीजद विधानसभा और लोकसभा के लिए एक साथ चुनाव कराने की कवायद शुरू चुकी है।
जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठकें चरणों में आयोजित की जाएगी
बता दें जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठकें चरणों में आयोजित की जाएगी और सितंबर के अंत तक पूरी की जाएगी। बीजद ने जल्द चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं की चरणबद्ध तरीके से बैठक करने की प्लानिंग की है।
बीजद ने बनाई एक समिति
चुनाव में संबंधी तैयारियों पर ध्यान देने के लिए महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रसन्ना आचार्य, राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा और मानस रंजन मंगराह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications