ओडिशा सीएम नवीन पटनायक 9 नवंबर को आंध्र सीएम से मिलेंगे, अहम मुद्दों पर होगी बात

भुवनेश्वर, 6 नवंबर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 9 नवंबर को आंध्र प्रदेश सीएम जगन मोहन रेड्डी के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों राज्यों के विवादित मुद्दों पर बातचीत होगी। जिसमें वामसधारा नदी के किनारे बैराज बनाने, पोलावरम सिंचाई परियोजना और दोनों राज्यों की सीमा पर मौजूद कोटिया क्षेत्र के गांवों को दर्जा दिए जाने का मुद्दा अहम रहेगा। ओडिशा की राजधानी में ये मुलाकात होगी।

ेम्निवु

इस साल जून में वामसधारा जल विवाद प्राधिकरण ने आंध्र प्रदेश के पक्ष में फैसला दिया और नेरादी बैराज का काम जारी रखने की अनुमति दी। इस बैराज की वजह से ओडिशा के रायगढ़ा और गजपति जिले की करीब 106 एकड़ जमीन के जलमग्न होने की आशंका है। साथ ही इन जिलों में जल संकट भी पैदा हो सकता है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने जलमग्न क्षेत्र के लिए मुआवजा देने और विस्थापितों के पुनर्वास पर सहमति जताई है, लेकिन ओडिशा सरकार को अब भी प्रस्ताव पर जवाब देना है। उन्होंने बताया कि जगन यह मुद्दा पटनायक के समक्ष उठाएंगे और मुद्दे का समाधान करने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से लंबित पोलावरम परियोजना से डूबने वाले इलाके को लेकर अंतिम समाधान पर भी दोनों मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। हालांकि, अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है। कोटिया के गांवों का मुद्दा भी लंबे समय से लंबित है और समाधान के लिए उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है।

दोनों राज्यों में कई मुद्दों पर रहा है विवाद

बता दें कि हाल में उस समय दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया था जब ओडिशा की सीमा से लगे विजयनगरम के गांवों में आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को प्रवेश करने से रोका गया था। ओडिशा पुलिस ने आंध्र प्रदेश से लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इन गांवों के आसपास अवरोधक भी लगा दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+