ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक ने विपक्षी दलों पर राज्‍य के विकास कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप

ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर राज्‍य की सत्‍तारूढ़ पार्टी बीजद ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। बड़ागड़ा से बीजद ने जन संपर्क पदयात्रा की शुरूआत की दी है। जन संपर्क पदयात्रा शुरू करते हुए मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम पटनायक ने कहा विपक्षी दल राज्‍य में हो रहे विकास से खुश नहीं हैं।

naveen patnayak

सोमवार को शुरू हुई इस पदयात्रा में पटनायक ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर राज्य में विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

उन्‍होंने कहा "राज्‍य के विपक्षी विकास विरोधी और जन विरोधी हैं। वे गलत जानकारी देकर प्रदेश की जनता को गुमराह करते हैं। उन्‍हें राज्‍य के विकास कार्यों में बाधा डालने में आनंद मिलता है। ओडिशा की जनता उनके मंसूबों को अच्‍छी तरह से जानती है, इसलिए तो लगातार यहां के लोग उन्‍हें चुनाव में खारिज कर रहे हैं।"

बता दें बीजद की जन संपर्क यात्रा एक वार्षिक कार्यक्रम हैं। चूंकि 2024 में लोकसभा के अलावा राज्‍य सभा चुनाव होने वाले हैं इस कारण बीजद की ये जन संपर्क यात्रा और भी अहम हो गई है। इस यात्रा की शुरूआत में ही मुख्‍यमंत्री पटनायक ने कहा है कि विपक्षी अभियान को उनकी पार्टी मजबूती से मुकाबला करेगी।

नवीन पटनायक ने बीते सप्‍ताह विधासभा में अनपूरक बजट पर जबाब देते हुए चेतावनी देते हुए कहा था जो लोग विकास कार्यों को रोकते हैं वे कभी सदन नहीं लौटते हैं।

सीएम पटनायक ने विपक्षी दलों पर जगन्नाथ मंदिर और लिंगराज मंदिर में चल रहे विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया। साथ ही पटनायक ने कहा लोगों को उनके जनविरोधी और विकास विरोधी रवैया का एहसास हो चुका है। अपनी समस्‍याओं के समाधान का विरोध करने वाले विपक्षी दलों को जनता कभी माफ नहीं माफ करेंगी।

सीएम पटनायक ने कहा हमारी पार्टी बीजद दलितों, महिलाओं, एसटी और एससी समुदायों और युवाओं के उत्‍थान के लिए काम कर रही है। उन्‍होंने कहा बीजद की सरकार में ओडिशा ने परिवर्तन के पथ पर बड़े कदम उठाए हैं।

बीजद सरकार द्वारा लागू की गई बीजू स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण योजना हेल्‍थ सेक्‍टर में गेम चेंजर साबित हुई है। इसके साथ ही उन्‍होंनें कहा ओडिशा राज्‍य ने स्‍कूलों, खाद्य सुरक्षा और खेल को बदलने में भी उदाहरण स्‍थापित किया है।

इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से विकास का संदेश राजय के भी घरों तक पहुंचाने का अह्वान किया । सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- आइए हम बीजद के प्रतीक शंख की जीत के लिए एक जुट होकर काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+