Odisha: 'जनविरोधी गतिविधियों' को लेकर 2 विधायकों पर CM नवीन का एक्शन, सौम्या और सुधांशु BJD से निष्कासित
ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले बीजीडी अध्यक्ष व आ़डिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दो विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेडी ने ये कार्रवाई खांडापाड़ा विधायक सौम्य रंजन पटनायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा की छापेमारी के बाद की है। वहीं परिदा को किसानों की सब्सिडी के कथित दुरुपयोग के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
बीजेडी ने अपने दो विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में की है। बीजद की ओर जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि ईओडब्ल्यू ओडिशा ने संबाद अखबार के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा दायर प्राथमिकी के आधार पर सौम्य रंजन पटनायक और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 506/467/468/471/420/120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। संबाद अखबार के कई पूर्व कर्मचारियों ने ईओडब्ल्यू पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। यह संगठित बैंक धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है, जिसमें फर्जी तरीकों और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके संबाद के 300 से अधिक कर्मचारियों के नाम पर करोड़ों रुपये का ऋण लिया गया है।

ऐसे में बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी के दोनों विधायकों सौम्य रंजन पटनायक और सुधांशु शेखर परिदा को जनविरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया। बता दें कि विधायक सौम्य रंजन निष्कासन बीजद के उपाध्यक्ष पद से हटाए जाने के एक सप्ताह बाद हुआ है। एमएलए सौम्य रंजन की बीजेडी कई वरिष्ठ नेताओं और पटनायक सरकार के मंत्रियों ने कड़ी आलोचना भी की थी। बीजेडी के कुछ नेताओं ने तो उनसे पार्टी छोड़ने तक को कह दिया था।
बीजद से निकाले जाने के बाद विधायक सौम्य रंजन पटनायक ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रेमुना विधायक ने किसी भी अनियमितता से इनकार कर दिया है। एमएलए पटनायक ने कहा, "मुझे किसी अनियमितता की जानकारी नहीं है और ना ही ये पता है कि मेरे खिलाफ कार्रवाई क्यों की गई।"
बीजेपी ने की बीजेडी एमलए के गिरफ्तारी की मांग
रेमुमा विधायक के बीजद से निष्कासन को एक ओर कांग्रेस ने अलोकतांत्रिक बताया है। जबकि भाजपा ने पार्टी से निष्कासित विधायक के गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा ने सवाल उठाया है कि सरकारी सब्सिडी के करोड़ों रुपये के घोटाले में संलिप्तता के बावजूद एमएलए सौम्य रंजन को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications