ओडिशा: सुंदरगढ़ में एम्स को लेकर सक्रिय नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री से की बात

भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर: केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पटनायक ने सुंदरगढ़ जिले में एम्स स्थापित करने की मांग के संबंध में केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा सुंदरगढ़ जिले में 500 बेड वाले अस्पताल और 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज के लिए एकीकृत परिसर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। लेकिन अभी इसका संचालन होना बाकी है। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने इससे पहले इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

Naveen Patnaik

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही इस्पात और लौह अयस्क उत्पादन के जरिए राष्ट्रीय विकास में सुंदरगढ़ जिले के योगदान पर विचार करते हुए, भारत सरकार को आदिवासी बहुल यहां के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कोयला मंत्री से तालचेर में महानदी कोल फील्डस लिमिटेड (एमसीएल) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जल्द से जल्द कामकाज शुरू करने के लिए भी अनुरोध किया, जहां बुनियादी ढांचा लंबे समय से तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां निर्मित 500 बेड और 100 सीट वाले एमसीएल अस्पताल से ढेंकनाल और अनुगुल जिला के लोगों को काफी उम्मीद है। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा उपकर का भी मुद्दा उठाया और ओडिशा से एकत्रित उपकर पर कम से कम 60 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की। वर्ष 2020-21 में ओडिशा ने 153.85 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया जो देश के उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत का योगदान देता है। भारत सरकार 400 रुपये प्रति टन की दर से स्वच्छ ऊर्जा उपकर एकत्र करती है जोकि 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

इस प्रकार 60 प्रतिशत उपकर के तहत ओडिशा को 30 हजार करोड़ रुपये की राशि देनी चाहिए, जिसका उपयोग कोयला खनन क्षेत्रों और प्रभावित लोगों के आर्थिक विकास के लिए किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा इससे कोविड की स्थिति के बाद ओडिशा का विकास तेजी से हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+