ओडिशा: भाजपा सांसद ने सीएम को लिखा पत्र- भुवनेश्वर की 150 एकड़ से अधिक भूमि का अतिक्रमण का लगाया आरोप
Odisha News: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी की सांसद ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा है। जिसमें कथित तौर पर ओडिशा भूमि घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सारंगी ने अपने इस पत्र में आरोप लगाया है कि भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में भगवतीपुर और गिरिंटापुट गांवों के पास 150 एकड़ से अधिक भूमि का अतिक्रमण किया गया है।

बता दें ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बहारी क्षेत्र में जमीन खरीदने वाले गैर-ओडिया लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाने के कुछ हफ्ते बाद भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी ने सीएम को ये पत्र शुक्रवार को भेजा है।
उन्होंने सीएम को बताया कि ओडिशा के भगवतीपुर और गिरिंगापुट गांवों के पास 150 एकड़ पर अवैध कब्जा किया जा चुका है। इन जमीनों में कांटेदार तारों को बाड़ इस पर कब्जा जमाने वाले लोगों ने लगा दिया है। राजधानी की सांसद ने दावा किया कि इस भूमि में सरकार, एचएएल कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय मंदिरों की भूमि भी शामिल थी।
सीएम को भेजे गए पत्र में सांसद सांरगी ने कहा 'भूमिधारकों को क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने और इसे तमिलनाडु की एक महिला को बेचने के लिए मजबूर होने से रोकने के लिए बाड़ लगाने का कार्य सामरिक रूप से किया गया है।'
राज्य की महिला सांसद ने कहा खेतों को पानी पहुंचाने वाली मौजूदा नहर को भूमि भूखंडों को हड़पने के लिए व्यवस्थित तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। नहर को डेरास जलाशय से पानी मिल रहा था और यह स्थानीय किसानों की जीवन दायिनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को अपनी ज़मीन पर खेती करने से रोकने और उन्हें अपनी ज़मीन बेचने के लिए मजबूर करने के लिए नहरों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications