राजकोषीय प्रबंधन में देश में नंबर वन बना ओडिशा

एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा राजकोषीय प्रबंधन में देश में नंबर वन राज्य के रूप में उभरा है। केयरएज स्टेट्स की रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, राजकोषीय प्रबंधन में बड़े राज्यों में ओडिशा शीर्ष पर है।

odisha

भुवनेश्वरःएक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा राजकोषीय प्रबंधन में देश में नंबर वन राज्य के रूप में उभरा है। केयरएज स्टेट्स की रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, राजकोषीय प्रबंधन में बड़े राज्यों में ओडिशा शीर्ष पर है। राजस्व और राजकोषीय घाटे पर बेहतर स्कोर और स्वस्थ ऋण प्रबंधन संकेतक (समेकित सिंकिंग फंड और गारंटी रिडेम्पशन फंड) ने ओडिशा को राजकोषीय श्रेणी में रैंकिंग में सबसे ऊपर आने में मदद की है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस उपलब्धि के लिए राज्य के वित्त विभाग को बधाई दी है। सीएमओ की तरफ से ट्वीट कर कहा गया, 'बधाई हो वित्त विभाग, क्योंकि केयरएज स्टेट्स की रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा बड़े राज्यों में राजकोषीय प्रबंधन में शीर्ष पर है। ओडिशा ने राजस्व और राजकोषीय घाटे और स्वस्थ ऋण प्रबंधन संकेतक (सीएसएफ और जीआरएफ) पर उच्च स्कोर किया, जिसने राज्य को सूची में शीर्ष पर लाने में मदद की।'

आपको बता दें कि केयरएज ने राज्यों की रैंकिंग का पहला संस्करण जारी किया है। रिपोर्ट राज्यों के प्रदर्शन पर व्यापक मूल्यांकन प्रदान करती है। रैंकिंग सात बातों पर आधारित है - आर्थिक, राजकोषीय, सामाजिक, बुनियादी ढांचा, वित्तीय समावेशन, पर्यावरण और शासन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+