अब AAP का पार्षद भी बना दो, मैं हर इंतजाम कर दूंगा: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर आज करोलबाग विधानसभा क्षेत्र के पहाड़गंज में नुक्कड़ सभा कर लोगों से जन संवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली ठीक कर दी। अब दिल्ली की सफाई भी करेंगे। इस बार सब लोग मिलकर "आप" को एक मौका दे दो। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है, अब केजरीवाल का पार्षद भी बना दो। मैं साफ सफाई करवा दूंगा, गली बनवा दूंगा और पानी का इंतजाम कर दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली वालों ने विधानसभा चुनाव में जैसे हमें 70 में से 67 सीटें दी थी, वैसे ही एमसीडी में 250 में से 230 सीट चाहिए। अगर आपने गलती से भी भाजपा वाले को जीता दिया तो सारे काम बंद हो जाएंगे। वो हम से लड़ेगा और डिस्टर्ब करेगा। मैं इनसे रोज लड़ता हूं। ये लोग रोज मेरे काम रोकते हैं। इसलिए काम रोकने वालों को वोट मत देना, काम करने वालों को वोट देना।

Recommended Video

    BJP ने जारी किया AAP नेताओं का नया Sting, 80 लाख में MCD टिकट का दावा | वनइंडिया हिंदी
    AAP

    गुंडागर्दी से लोकतंत्र नहीं चलता - अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एमसीडी चुनाव को लेकर करोलबाग विधानसभा क्षेत्र के पहाड़गंज में जनता से जनसंवाद किया। इस दौरान "आप" के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, एमसीडी के प्रभारी एवं विधायक दुर्गेश पाठक और "आप" के विधायक विशेष रवि समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस जनसभा में माहौल खराब करने के इरादे से भाजपा के कुछ कार्यकर्ता आ गए और उन्होंने हंगामा करने की कोशिश की। इस पर "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनतंत्र बातचीत से चलता है। हम जनता से बातचीत करने आए हैं। उनको अगर बातचीत करनी थी, तो शांति से खड़े होकर बातचीत करनी चाहिए थी। गुंडागर्दी से लोकतंत्र नहीं चलता है। इस तरह से दूसरे की सभा में आकर गुंडागर्दी, लफंगई और गाली गलौज करना अच्छी बात नहीं है। मैं हमेशा कहता हूं कि अगर आपको गुंडागर्दी चाहिए तो उनके पास चले जाना। मेरे को गुंडागर्दी करनी नहीं आती है। गुंडागर्दी, लफंगई और गाली गलौज अच्छी बात नहीं है। अगर बात करनी है, तो आप खड़े हो। हम माइक देंगे, आप भी बोलना। मैं तो बात करने आया हूं, भाषण देने नहीं आया हूं।

    15 साल से एमसीडी में भाजपा का शासन है, लेकिन उसने इन 15 सालों में एक भी अच्छा काम नहीं किया- अरविंद केजरीवाल
    "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार दिसंबर को एमसीडी का चुनाव है। यह बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। आज मैं भाषण देने नहीं आया हूं, आप लोगों से बातचीत करने और आपके विचार जानने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि 15 साल से एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी का शासन है। भाजपा ने 15 साल में एमसीडी में एक भी अच्छा काम नहीं किया, जबकि 7 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के अंदर सरकारी स्कूल ठीक कर दिए, सरकारी अस्पताल ठीक कर दिए, पानी मुक्त कर दिया, बिजली मुक्त कर दी, मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़ा उठाने और दिल्ली की साफ सफाई करने की जिम्मेदारी भाजपा शासित एमसीडी की है, लेकिन कई लोगों को गलतफहमी है। मैं कई लोगों से बात करता हूं तो वे कहते हैं कि केजरीवाल जी आपने बिजली ठीक कर दी, आपने स्कूल ठीक कर दिए, आपने अस्पताल ठीक कर दिए, मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, ये कूड़ा क्यों नहीं ठीक करते? मैं उनसे यही कहता हूं कि मुझे भी यह देखकर बहुत दुख होता है। मैं पूरी दिल्ली में घूम घूमता हूं, चारों तरफ कूड़े का ढेर देखता हूं। मैं उनको बताता हूं कि दिल्ली में कूड़ा साफ करने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की नहीं है, बल्कि दिल्ली नगर निगम की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कूड़े की सफाई केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। इस बार सभी लोग मिलकर एक मौका आम आदमी पार्टी को दो। जैसे "आप" की सरकार ने स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली ठीक कर दी, सीसीटीवी कैमरे लगा दिए, महिलाओं के लिए बसों में किराया मुक्त कर दिए, वैसे ही दिल्ली की सफाई भी करेंगे। दिल्ली अपनी है। दिल्ली से हम प्यार करते हैं। हम दिल्ली को चमकाएंगे।

    "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने सुना है कि यहां पर कोई कूड़े का पहाड़ बनने वाला है। इन्होंने प्लानिंग की है। ये लोग बसंत रोड पर अब एक नया कूड़े का पहाड़ बनाने जा रहे हैं। करोल बाग का जितना कूड़ा है, वो सारा कूड़ा इकट्ठा करके रोज ये बसंत रोड पर डाला करेंगे और साल भर में यह कूड़े का पहाड़ बन जाएगा। उसके बाद यहां से बदबू आया करेगी, मच्छर-मक्खी आएंगे। कूड़े के पहाड़ से जो हवा आती है, उससे कैंसर होता है। अगर आपने भाजपा को वोट दे दिया, तो अगले एक साल के अंदर और कूड़े का पहाड़ बन जाएंगे। मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि हमारी सरकार आती है तो मैं किसी भी हालत में कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दूंगा।

    "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग फ्री बिजली को फ्री की रेवड़ी कहते हैं। ऐसे करते हैं, जैसे हमारे ऊपर कोई एहसान कर रहे हैं। ऐसे करते हैं, जैसे हम लोग कोई भिखारी हैं। फ्री बिजली आपका हक है, फ्री की रेवड़ी नहीं है। ये लोग फ्री की रेवड़ी इसलिए चिल्लाते हैं, क्योंकि ये लोग दिल्ली में फ्री की बिजली बंद करना चाहते हैं। भाजपा वालों ने षड्यंत्र रच रखा है। ये दिल्ली में फ्री की बिजली बंद करना चाहते हैं, लेकिन चिंता मत करना। जब तक केजरीवाल जिंदा है, तब तक बिजली फ्री रहेगी। जब तक आपका बेटा- आपका भाई जिंदा है, आपको फ्री बिजली मिलती रहेगी, लेकिन आपको मेरे हाथ मजबूत करने पड़ेंगे। मैं इनसे रोज लड़ता हूं। ये लोग रोज मेरे काम रोकते हैं। आप लोग देख रहे हो कि ये लोग कितना काम रोकता हैं। इन्होंने एक एलजी साहब को बिठा रखा है। आप सभी से अपील है कि काम रोकने वालों को वोट मत देना, काम करने वालों को वोट देना। जो दिल्ली के काम को रोकता है, उसको वोट मत देना। जो दिल्ली वालों के काम करता है, उसको वोट देना। जो दिल्ली चलाता है, उसको वोट देना, जो दिल्ली को रोकता है, उसको वोट मत देना। हमारे हिंदू धर्म में भी कहते हैं कि जान लेने वाले से जान बचाने वाला अच्छा होता है। काम रोकने वाले से काम करने वाला ज्यादा अच्छा होता है। इसलिए आप लोग काम करने वाले का साथ देना।

    "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार है और एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बस अब यह देखना है कि कितनी सीट आएगी। आप लोगों ने विधानसभा चुनाव में हमें 70 में से 67 सीटें दी थी, वैसे ही एमसीडी में 250 में से 230 सीट चाहिए। दिल्ली में हमारी सरकार है और एमसीडी में भी हमारी सरकार बनने जा रही है। इसलिए दिल्ली में काम तो हम ही कराएंगे। आपने गलती से भी अगर भाजपा वाले को जीता दिया, तो काम सारे बंद हो जाएंगे, क्योंकि वो तो हमसे लड़ेगा। अगर गलती से भी आपने भाजपा वाले को जीता दिया तो काम सारे बंद हो जाएंगे। वो हम से लड़ेगा, धरना देगा और डिस्टर्ब करेगा। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है, अब केजरीवाल का पार्षद भी बना देना, मैं आपके सारे काम करवा दूंगा। आपके कूड़े उठवा दूंगा, साफ सफाई करवा दूंगा, गली बनवा दूंगा, पानी का इंतजाम कर दूंगा, बिजली तो ठीक कर ही दिया है। एमसीडी के स्कूल भी ठीक करने हैं। भाजपा वालों ने व्यापारियों को बहुत दुखी कर रखा है। एमसीडी में आने पर हम सारा रिश्वतखोरी बंद कर देंगे। लाइसेंस के प्रक्रिया ठीक कर देंगे। व्यापारियों के सारे मसले हल कर देंगे। आप लोग अपने-अपने इलाके में बोल देना कि ऊपर भी केजरीवाल है, नीचे भी केजरीवाल है, काम केजरीवाल करेगा। गलती से भी बीजेपी वालों को मत ले आना, नहीं तो 5 साल तुम्हारी जिंदगी नरक बना देंगे। हम सब लोगों को दिल्ली से
    बहुत प्यार है। हम सब मिलकर दिल्ली को चमकाएंगे और दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाएंगे। हमें अपनी दिल्ली के ऊपर नाज होगा। हम दिल्ली को ऐसा बनाएंगे कि पूरी दुनिया दिल्ली देखने आएगी।

    वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं कि 4 दिसंबर को नगर निगम का चुनाव होने वाला है। एमसीडी का सबसे मुख्य काम दिल्ली की साफ सफाई है। लेकिन पिछले 15 साल से एमसीडी की सत्ता पर काबिज भाजपा साफ सफाई में असफल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+