हरियाणा में कुंवारों की पेंशन का नोटिफिकेशन जारी, 40 साल पर विधुर को दी जाएगी पेंशन

हरियाणा सरकार द्वारा अविवाहित और विदुर लाभार्थियों के लिए पेंशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें 45 साल तक उम्र के अविवाहित और 40 वर्ष होने के बाद विधुर लाभार्थियों को पेंशन देने का प्रावधान किया गया है।

दोनों ही कैटेगरी में लाभार्थियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई नई शर्त नहीं जोड़ी गई है और अविवाहित और विदुर लाभार्थियों को भी उन्हीं शर्तों पर पेंशन मिलेगी जो शर्तें बुजुर्गावस्था, विधवा या अन्य योजनाओं के तहत दी जाती है।

notification-of-pension-of-bachelors-issued-in-haryana

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ही लाभार्थियों के विषय में कई प्रकार की भ्रामक जानकारियां चलाई जा रही हैं ,जबकि सच्चाई यह है कि दोनों ही कैटेगरी के लाभार्थियों के लिए नोटिफिकेशन में या फिर पेंशन देने के प्रावधानों में कोई भी नई शर्त नहीं जोड़ी गई है। दोनों ही कैटेगरी में लाभार्थी इस योजना का लाभ उन्हीं शर्तों पर उठा पाएंगे जो शर्तें अन्य पेंशन धारक लाभार्थियों के लिए रखी गई हैं।

40 वर्ष तक की उम्र होने पर विधुर को पेंशन देने का प्रावधान सरकार की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में किया गया है, बशर्तें परिवार पहचान पत्र में परिवार की आय 3 लाख से अधिक ना हो । इसी तरह ही 45 साल की उम्र होने पर अविवाहित को पेंशन देने का प्रावधान जोड़ा गया है ।

परिवार पहचान पत्र में उनके लिए वार्षिक आय की सीमा 1 लाख 80 हजार रखी गई है । अगर दोनों ही कैटेगरी के लाभार्थियों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होता है तो लाभार्थी को जिला समाज कल्याण अधिकारी को इससे जुड़ी जानकारी से सूचित कर आना होगा । इसके अलावा अगर कोई लाभार्थी गलत सूचना देता है या किसी सूचना को छुपाता है तो केवल उसी वक्त( जिस वक्त की गलत सूचना दी गई) की पेंशन को ब्याज सहित वापस लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+