विकास की कोई कमी आदमपुर मेंं नहीं होने दी जाएगी: दुष्यंत चौटाला
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लोगों को भरोसा दिलाया कि आदमपुर क्षेत्र के विकास में आने वाले दिनों में और गति लाई जाएगी और विकास कार्यो में कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम, झूठ व फरेब की राजनीति करता है। आमजन को विपक्ष की नकारात्मकता से सावधान रहना होगा, तभी इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो पाएगा।

बता दें कि आदमपुर उपचुनाव प्रचार के मामले में पूरी गति पकड़ चुका है और बीजेपी जेजेपी गठबंधन ने भी जीत के लिये पूरी ताकत लगा दी है। गठबंधन प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के लिये हल्के के बड़े गांव बालसमन्द में गठबंधन सहयोगी जननायक जनता पार्टी के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुँचे।
विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने क्षेत्र की जनता से गठबंधन प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में आने वाले दिनों में और गति लाई जाएगी और विकास कार्यो में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications