'दिल्ली में किसी श्रद्धालु को नहीं होगी परेशानी', कैलाश गहलोत ने किया छठ पूजा के घाटों का दौरा

दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को छठ पर्व को लेकर शहर के कई घाटों का दौरा किया।

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को छठ पर्व को लेकर शहर के कई घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भलस्वा झील और केशवपुरम के घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए तैयारियों का जायजा लिया।

aam aadmi party

घाटों के निरीक्षण के दौरान गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार घाटों पर छठ की तैयारियों की निगरानी कर रही है, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। त्योहार की शुरुआत यमुना के साथ-साथ शहर भर में अन्य जल स्रोत और कृत्रिम तालाबों के साथ दिल्ली सरकार द्वारा तैयार किए गए लगभग 1,100 स्थानों पर होगी। बता दें कि इससे पहले गहलोत ने शुक्रवार को आईटीओ के पास यमुना में छठ घाट का दौरा किया था।

इससे पहले शुक्रवार को ही दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना में दिखने वाले जहरीले झाग को हटाने के लिए रसायन का छिड़काव किया। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा, बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को फटकार लगा दी। बीजेपी सांसद ने तो अधिकारियों से अभद्रता करते हुए उन्हें गाली तक दे दी। इस बीच स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और प्रवेश वर्मा सहित वहां मौजूद नेताओं को जमकर सुनाया। युवक की बातें सुनकर बीजेपी नेताओं की बोलती बंद हो गई। आप विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन सौरभ भारद्वाज ने इसका वीडियो भी शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+