फोर्टिफाइड आटे की गुणवत्ता पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 23 जुलाई। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन डिपुओं के माध्यम से दिए जाने वाले फोर्टिफाइड आटे की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि पोषक तत्वों से भरपूर इस फोर्टिफाइड राशन से गरीब लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आए।

No compromise with quality of fortified wheat flour

डिप्टी सीएम चौटाला ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस आटा की सप्लाई के बाद लोगों के स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव का आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट दी जाए। डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने आज यहां विभाग द्वारा पायलट के तौर पर पांच जिलों में राशन डिपुओं के माध्यम से दिए जा रहे आटा की गुणवत्ता, आपूर्ति एवं प्रभाव के बारे में समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम चौटाला ने कहा कि जिन पांच जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक व हिसार में राशन डिपुओं के माध्यम से फोर्टिफाइड आटा वितरित किया जा रहा है उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और खराब आटा वितरित करने की शिकायतें किसी भी कीमत पर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि फोर्टिफाइड आटा की छोटी पैकिंग बनाई जाए ताकि पैकिंग खोलने पर खराब होने की संभावनाएं कम हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+