वेब चेक-इन लिए नहीं देना होगा एक्स्ट्रा पैसा, विमान कंपनियों की मनमानी पर सरकार का एक्शन

नई दिल्ली, 01 अगस्तः हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों को एयरपोर्ट पर वेब चेक-इन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। एयरलाइंस अब एयरपोर्ट पर वेब चेक-इन के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं ले सकती हैं। इंडिगो, स्पाइसजेट और गो फर्स्ट जैसी एयरलाइंस वर्तमान में 200 रुपये का शुल्क लेती हैं यदि कोई यात्री चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास जारी करना चाहता है।

airoplane

ऑटो सीट असाइनमेंट का भी विकल्प

वेब चेक-इन के लिए एयरलाइंस द्वारा अतिरिक्त शुल्क वसूलने की कई शिकायतों के बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को फैसला सुनाया कि उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। जिन यात्रियों ने निर्धारित प्रस्थान से पहले वेब चेक-इन के लिए किसी सीट का चयन नहीं किया है, उनके लिए ऑटो सीट असाइनमेंट का भी प्रावधान है।

बोर्डिंग पास के लिए शुल्क पर भी प्रतिबंध
जहां तक हवाईअड्डों पर चेक-इन का संबंध है, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी अनुसूचित एयरलाइनों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट चेक इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त राशि न लें क्योंकि इसे 'टैरिफ' के तहत नहीं माना जा सकता है। इससे पहले, उड्डयन मंत्रालय ने फैसला सुनाया था कि एयरलाइंस हवाई अड्डों में चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकती है।

मंत्रालय ने कहा, यह एमओसीए (नागरिक उड्डयन मंत्रालय) के संज्ञान में आया है कि एयरलाइंस चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों से बोर्डिंग पास जारी करने के लिए अतिरिक्त राशि ले रही है। यह अतिरिक्त राशि विमान नियम, 1937 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइनों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट चेक-इन काउंटरों पर बोडिर्ंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क न लें, क्योंकि इसे विमान नियम, 1937 के नियम 135 के तहत प्रदान किए गए टैरिफ के भीतर नहीं माना जा सकता है।

क्या होता है वेब चेक-इन

वेब चेक-इन द्वारा यात्रियों को एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट पर सीट लेने की सुविधा प्राप्त होती है। इससे यात्री एयरपोर्ट पर लंबी लाइन में लगते से बच जाते हैं। वेब चेक-इक सुविधा में यात्रियों को केवल बोर्टिंग पास का प्रिंट मशीन से लेना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+