दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर, बाढ़ के आसार नहीं: सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक (क्यूबिक फीट प्रति सेकेंड) पानी छोड़े जाने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। यमुना का जलस्तर खतरे क

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक-दूसरे पर उंगली उठाने का समय नहीं है। मेरा मानना है कि उत्तर भारत में सभी राज्य सरकारें अपने लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं। सभी दलों और सरकारों को लोगों को राहत देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूं सभी दलों के विधायकों, पार्षदों और मंत्रियों को, जो इस बारिश के मौसम में दिल्ली में जमीन पर थे, लोगों को राहत प्रदान कर रहे थे।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन से चार वर्षों में, शहर में अधिकतम 100 मिमी बारिश हुई और जलजमाव वाले क्षेत्रों को डेढ़ घंटे के भीतर साफ कर दिया गया। लेकिन, 153 मिमी बारिश अभूतपूर्व है। इससे नागरिकों के लिए बड़ी समस्याएं पैदा हो गई हैं। लोग सोच रहे हैं कि क्या दिल्ली को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। इसके दो कारक हैं - दिल्ली में बारिश की मात्रा और हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। हथिनीकुंड बैराज में हिमाचल प्रदेश से पानी आता है।

Arvind Kejriwal

उन्होंने आगे कहा कि 1978 में दिल्ली में बाढ़ आ गई थी, जब हथिनीकुंड बैराज से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे पुराने पुल पर यमुना नदी का स्तर 207.49 मीटर को पार कर गया था। 2013 में हथिनीकुंड बैराज से 8 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था और यमुना का स्तर 207.32 मिमी तक पहुंच गया था, लेकिन इससे बाढ़ नहीं आई।

2019 में हथिनीकुंड बैराज से 8.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और नदी का स्तर 206.6 मिमी तक पहुंच गया, फिर भी बाढ़ नहीं आई। 9 जुलाई को हथिनीकुंड बैराज से 45 हजार क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। उस रात बाद में तीन लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया और सोमवार सुबह से लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के साथ लगातार संपर्क में है। उनके आकलन के अनुसार, नदी में वर्तमान जल स्तर 203.58 मीटर है, जो मंगलवार सुबह तक बढ़कर 205.5 मीटर हो जाएगा। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, यमुना में जलस्तर और नहीं बढ़ेगा। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक विशेषज्ञों का कहना है कि बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं होगी। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो हम तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+