हरियाणा में अवैध कॉलोनियों को लेकर जल्द जारी होगी नई नीति, सीएम मनोहर लाल ने समाधान की कही बात

कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई। हरियाणा में धड़ाधड़ कट रही अवैध कालोनियों को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से जल्द नई नीति जारी की जा सकती है। इसके लिए पिछले करीब दो माह पहले ही जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से ड्रोन सर्वे के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों की ओर से इस पर रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए नीति तैयार करनी थी।

New policy for illegal colonies in Haryana will be released soon

अब इन कालोनियों को लेकर तैयार नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से स्वयं रविवार को इन कालोनियों को लेकर नीति तैयार करने की बात कहने पर इसके जल्द जारी होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ने नई नीति के तहत अवैध कालोनियों को वैध कर इनकी समस्या के समाधान की बात कही है।

गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ साल से जिला भर में धड़ाधड़ अवैध कालोनियां काटी जा रही हैं। प्रशासन की ओर से अवैध कालोनी काटने पर सख्ती के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी कालोनाइजनर अवैध कालोनी काटकर अपने प्लाट बेच रहे थे।

अवैध कालोनियों रजिस्ट्री बंद होने के बावजूद इनमें से कइयों में निर्माण कार्य भी जारी थे। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर की जा रही इक्का-दुक्का कार्रवाई के बाद एक बार निर्माण रुकने के बाद कालोनाइजर दोबारा इनमें निर्माण शुरू कर देते थे। ऐसे में शहरी क्षेत्र में भी बेतरतीब बढ़ती जा रही अवैध कालोनियों से सरकार की ओर से भविष्य की योजनाओं को लेकर तैयार किए गए प्लान भी चौपट हो रहे थे। इससे कहीं भावी योजनाओं में शामिल सड़कों पर मकान बने हैं तो कहीं अस्पतालों के लिए चिह्नित जगहों पर कालोनियां कटी हुई हैं।

जिला नगर योजनाकार सविता जिंदल ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले ही रिपोर्ट तैयार उच्चाधिकारियों को भेज दी थी। अब उच्चाधिकारियों को इस बारे में फैसला लेना है। उच्चाधिकारियों की ओर से जैसे भी निर्देश जारी किए जाएंगे, उन्हें लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+