'भारत में और अधिक चुनाव सुधारों की जरूरत, महिला आरक्षण को लेकर बोली के कविता

लंदन के नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी एसोसिएशन (NISAU) के साथ बातचीत के दौरान के बीआरएस एमएलसी के कविता ने चुनाव में महिलाओं को अधिक अवसर दिए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया में लैंगिक भेदभाव पर भी चिंता व्यक्त की। के कविता ने कहा कि सभी को समान अवसर मिलने चाहिए।

NISAU के साथ बातचीत के दौरान भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता ने महिला आरक्षण के मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को राजनीति में अवसर के लिए विधायी कार्रवाई महत्वपूर्ण है। के कविता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों से समर्थन जुटाने के अपने सक्रिय अभियान के बारे में बताया। महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाले प्रस्तावों के जवाब में कविता ने देश में व्यापक चुनाव सुधारों के लिए तर्क दिया।

 K Kavitha on women reservation

तेलंगाना की बीआरएस सरकार की प्रशंसा करते हुए के कविता ने कहा कि राज्य में नागरिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के उत्थान के लिए सीएम केसीआर ने सराहनीय काम किया है। राज्य सरकार ने राज्य गठन के तुरंत बाद सर्वेक्षण किया, जिससे मछुआरों, चरवाहों और अन्य जैसे पारंपरिक व्यवसायों पर निर्भर लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू करने में मदद मिली।

बीआरएस एमएलसी ने आगे कहा कि युवा माताओं को केसीआर किट जैसी पहल से राज्य को संस्थागत प्रसव बढ़ाने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिली। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम वेतन, यातायत के लिए भत्ते समेत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में बड़े निर्णय लिए गए।

वहीं ईसीआई की ओर से तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से विधान परिषद की सदस्य के. कविता ने कहा है कि पार्टी तेलंगाना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत करने के लिए तैयार है। एक्स पर एक ट्वीट में के कविता ने कहा, "हम एक बार फिर तेलंगाना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।"

निर्वाचन आयोग की ओर से तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से विधान परिषद की सदस्य और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने सोमवार को कहा कि पार्टी तेलंगाना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत करने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+