मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की भेंट, सम-सामयिक विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भेंट कर विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की। अजीत डोभाल मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भेंट कर विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे।
आईएएस अधिकारियों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
अकादमी निदेशक श्रीनिवास कटिकिथला ने उनका स्वागत किया। अजीत डोभाल ने आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस अधिकारियों के फेज-5 मिड कॅरिअर ट्रेनिंग प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में भेंट की। उन्होंने विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications