National Games: ओडिशा नेशनल गेम्स के लिए तैयार, मार्टिन ओवेन्स बोले- खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
नेशनल गेम्स की मेजबानी करने वाले प्रदेश ओडिशा के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। वे कांटे की टक्कर देने के लिए तैयार है। ओडिशा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर के प्रमुख मार्टिन ओवेन्स ने कहा है कि गोवा नेशनल गेम्स खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है।
ओडिशा खेल के क्षेत्र में काभी आगे बढ़ कहा है। इसकी बड़ी वजह यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा और सरकार की ओर दी जाने वाली सुविधाएं हैं। ओवेन्स ने कहा, "ओडिशा के एथलीट बहुत भाग्यशाली हैं और लंबी अवधि में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दृष्टिकोण के नेतृत्व में ओडिशा सरकार ने एथलेटिक्स में बड़े पैमान पर निवेश किया है। रिलायंस की ओर उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग और खेल सुविधाओं के विकास का सीधा मतलब है कि इससे उन्हें सीधा लाभ हो रहा है। इसकी खास वजह ये है कि यहां सर्वश्रेष्ठ तैयार एथलीट हैं। इस बार ओडिशा की झोली में और अधिक पद आने की उम्मीद है।"

मार्टिन ओवेन्स ने आगे कहा, "उन एथलीटों के लिए जो एशियाई खेलों में नहीं गए और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे थे, राष्ट्रीय खेल पूरे वर्ष के लिए प्रमुख फोकस रहे हैं। यह उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। हमने हाल ही में ओपन नेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया और वर्तमान में चंडीगढ़ में इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 में भी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, यह सब राष्ट्रीय खेलों के लिए हमारी तैयारी का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications