सिंधिया-विजयवर्गीय हमारे बड़े नेता, उन्हें मिलते रहना चाहिए: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

इंदौर, 25 अगस्त: जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंगलवार को इंदौर आए। उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर भाजपा नेताओं से मुलाकात की और मीडिया से भी मुखातिब हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुई मुलाकात के बारे में कहा कि दोनो हमारी पार्टी के बड़े नेता है। संगठन एक परिवार की तरह है। नेताओं को मिलना भी चाहिए। हमारी पार्टी में क्या हो रहा है। कांग्रेस का इस पर ध्यान रहता है। इस कारण कभी आनंद शर्मा चले जाते है तो कभी गुलाब नबी आजाद पार्टी से आजाद हो जाते है।

Narottam Mishra said jyotiraditya Scindia and Vijayvargiya are our big leaders

उन्‍होंने कहा कि हमारी तरफ देखने के बजाए कांग्रेस नेता कांग्रेस जोड़ों यात्रा चलाए तो उससे पार्टी को ज्यादा फायदा होगा। भाजपा की नई नगर निगम परिषद को लेकर उन्होंने कहा कि नई परिषद में ऊर्जा से भरे युवा लोग नई परिषद में है। सभी मनोयोग से जुटेंगे। इंदौर वैसे ही सफाई में नंबर वन है। इस शहर को नई परिषद और बेहतर बनाएगी। मंत्री मिश्रा शहर के अन्य आयोजनों में भी शामिल हुए।

मित्रता कोई गुनाह नहीं मंत्री नरोत्तम मिश्रा से पत्रकारों ने कारम डेम के निर्माण में शामिल कंपनी के कर्ताधर्ता से मित्रता से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रमोटर अशोक भारद्वाज उनके मित्रता है और इसमे कोई गुनाह नहीं है। मिश्रा ने कहा कि कारम नदी दरअसल तालाब है। उसमें गेट नहीं लगे थे। मिश्रा ने कहा कि तालाब के मामले में सरकार वस्तुस्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+