नारा लोकेश ने कहा, '2024 में जगन मोहन को बाय-बाय कहने को तैयार है आंध्र प्रदेश की जनता'

राज्य विधान परिषद चुनावों के नतीजों को केवल ट्रेलर बताते हुए नारा लोकेश ने कहा, कि टीडीपी 2024 के चुनावों में असली तस्वीर पेश करेगी।

andhra pradesh

टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने विश्वास जताया है कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी पूरे राज्य में जीत दर्ज करेगी। राज्य में जारी अपनी पदयात्रा, युवा गालम के तहत कादिरी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नारा लोकेश ने कहा, 'वाईएसआरसीपी के चुनाव चिन्ह पंखे को अगले चुनाव में केवल एक अंक में ही सीटें मिलेंगी।'

नारा लोकेश ने कहा कि वह कादिरी जैसे ऐतिहासिक स्थान पर पदयात्रा करने के लिए भाग्यशाली हैं। साथ ही लोकेश ने यहां मंदिर पर्यटन को विकसित करने के लिए टीडीपी के सत्ता में वापस आने के तुरंत बाद एक पर्यटन सर्किट स्थापित करने का वादा किया।

राज्य विधान परिषद चुनावों के नतीजों को केवल ट्रेलर बताते हुए नारा लोकेश ने कहा कि टीडीपी 2024 के चुनावों में असली तस्वीर पेश करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उस 'एक मौके' का दुरुपयोग किया है जो राज्य के लोगों ने उन्हें दिया था।

राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश ने कहा कि आमतौर पर कोई भी नेता विकास के लिए सिंगापुर या अमेरिका को एक मॉडल के रूप में लेता है लेकिन इस असफल मुख्यमंत्री (वाईएस जगन मोहन का जिक्र करते हुए) ने दक्षिण अफ्रीका को एक मॉडल के रूप में लिया था। उन्होंने कहा कि जगन मोहन ने केवल तीन राजधानियों के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की।

नारा लोकेश ने कहा कि जगन मोहन ने आंध्र प्रदेश को केवल गांजा तस्करी, भारी कर्ज और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मामले में देश में नंबर एक स्थान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को नियमित रूप से भरने के अपने वादे को पूरा किया है। लोकेश ने आरोप लगाया कि रायथु राज्यम का वादा करने वाले मुख्यमंत्री किसानों के कल्याण के लिए कदम उठाने में बुरी तरह विफल रहे हैं और उन्होंने राज्य के लोगों को आश्वासन दिया कि एक बार जब टीडीपी सत्ता में वापस आ जाएगी तो किसान राजा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+