एमपी की बेटी सुप्रिया जाटव ने यूएस ओपन टूर्नामेंट गोल्ड जीता, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई दी
भोपाल। एमपी की बेटी सुप्रिया जाटव ने यूएस ओपन टूर्नामेंट गोल्ड जीता है। गोल्ड जीतकर सुप्रिया ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। कराटे चैंपियन सुप्रिया जाटव ने अमेरिका के लास वेगास में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

इसके साथ ही वह ऐसा करनी वाली सुप्रिया देश की पहली महिला कराटे खिलाड़ी बन गई हैं। सुप्रिया की सफलता पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई दी है।
भोपाल लौटने के बाद सुप्रिया जाटव का शानदार स्वागत भी हुआ है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि मप्र की बेटी सुप्रिया जाटव ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित यूएस ओपन कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उन्होंने भारत को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इस सफलता पर सुप्रिया जाटव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। राष्ट्र को आप पर गर्व हैं।
छह साल की उम्र से कराटे की ट्रेनिंग
सुप्रिया के पिता फौज में रहे हैं। इसलिए शुरू से ही वह अनुशासित हैं। सुप्रिया जब छह साल की थी, तभी उनके पिता ने ग्वालियर स्थित कराटे सेंटर में एडमिशन करवा दिया था। ग्वालियर से ही सुप्रिया की ट्रेनिंग की शुरुआत हो गई थी।
पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैंने बेटी को वहां सेल्फ डिफेंस सीखने को भेजा। मुझे क्या पता था कि उनकी बेटी एक दिन इसी खेल के जरिए उनका नाम ऊंचाइयों तक पहुंचा देगी। सुप्रिया के मन को यह खेल इतना भाया कि उन्होंने इसी में अपना फ्यूचर देख लिया।
सुप्रिया अभी तक कराटे चैंपियन में छह इंटरनेशनल गोल्ड, 22 नेशनल गोल्ड सहित 37 मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। सुप्रिया को प्रदेश स्तर पर एकलव्य और विक्रम अवॉर्ड भी मिल चुका है।
एमपी में सुप्रिया को खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिली है। साथ ही एमपी कराटे एकेडमी की एसोसिएटेड मेंबर भी हैं। वह रोजाना प्रैक्टिस भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होती है। वह भविष्य में कोच बनना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications