MP Mafia Raj पर सख्ती करेगी शिवराज सरकार, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्मूलन की हुंकार भरी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नशे के खिलाफ जंग जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, सरकार माफिया पर शिकंजा कसने को तैयार है। MP Mafia Raj home minister narottam mishra anti tobacco gutka campaign

MP Mafia Raj के उन्मूलन के लिए शिवराज सरकार ने संकल्प दोहराया है। गृह मंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश में अवैध नशा कारोबारियों, हुक्का लाउंज के खिलाफ शुरू हुआ अभियान जारी रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश में जो कार्रवाई हुई है, उसमें अब तंबाकू-गुटखा माफिया पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। इस बात के संकेत गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए हैं।

MP Mafia Raj

अपनी नियमित ब्रीफिंग में सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार नशे का कारोबार करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश की पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अभियान को तेज कर दिया है। हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं। 43 हजार लीटर से अधिक शराब जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत 360 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। हमारी पुलिस पूरी ताकत से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ काम कर रही है। हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। हम बहुत जल्द तम्बाकू-गुटखा माफिया के खिलाफ भी अभियान शुरू करेंगे।

कमलनाथ पर साधा निशाना

नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। कमलनाथ के बैठक लेने पर तंज कसते हुए मिश्रा ने कहा कि मैंने दो-तीन बार कहा कि कमलनाथ जी सिर्फ बैठक ही कर सकते हैं। उनकी उम्र के अनुसार बैठक की करने देना चाहिए। इस पर किसी को आपत्ति नहीं लेना चाहिए।

परिणाम सभी को पता है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज भोपाल आ रहे है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 80 वर्षीय खड़गे जी को क्यों दौड़ाया जा रहा है? सबको परिणाम पता है। जब परिणाम तय है तो यह औपचारिकता क्यों की जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वहां बुजुर्गों को दौड़ लगा रहे हैं। अब खड़गे जी को पहुंचा रहे हैं। देश के लोगों को मालूम है कि परिणाम क्या आने वाला है। उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+