रंग लाई आंध्र प्रदेश सरकार की कोशिश, पॉलिटेक्निक प्लेसमेंट में 7 गुना से ज्यादा का इजाफा
आंध्र प्रदेश में निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के कुल 2032 छात्रों को प्लेसमेंट ड्राइव और जॉब मेलों के दौरान नौकरी मिली है।

आंध्र प्रदेश में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में कुल 4,071 सरकारी पॉलिटेक्निक छात्रों ने नौकरी हासिल की है। 2019-20 में ये आंकड़ा महज 575 था, जो पिछले चार वर्षों में सात गुना से भी ज्यादा है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए आवश्यक कुशल जनशक्ति को पूरा करने के लिए आंध्र प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ाने और मजबूत करने के उद्देश्य से डिप्लोमा पाठ्यक्रम लागू करने पर जोर दिया है।
प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग कई उद्योगों के साथ सहयोग कर रहा है और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहा है। इसी का परिणाम है कि 6,078 पॉलिटेक्निक छात्रों को 2 लाख रुपये से 6.25 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज के साथ नौकरी मिली।
साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेजों में छात्रों का नामांकन भी 2022-23 में बढ़कर 11,604 हो गया है, जो 2019-20 में 9,894 था। दूसरी ओर, निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के कुल 2,032 छात्रों को भी प्लेसमेंट ड्राइव और जॉब मेलों के दौरान नौकरी मिली।
कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ रेड्डी के निर्देश पर, तकनीकी शिक्षा आयुक्त चडालवाड़ा नगरानी ने औद्योगिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, नौकरी प्लेसमेंट, औद्योगिक यात्राओं, अतिथि व्याख्यान, उद्योगों में संकाय प्रशिक्षण और सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहल सहित प्रमुख क्षेत्रों में उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए उद्योग पॉलिटेक्निक कनेक्ट (आईपीसी) पर ध्यान केंद्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications