संसद का मानसून सत्र: 9 अहम मुद्दों को उठाएगी बीजू जनता दल

संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। बीजू जनता दल राज्य और राष्ट्रीय हित से संबंधित नौ मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने और उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। महिला आरक्षण विधेयक, विशेष फोकस राज्य की मांग, पीएमएवाई-जी के तहत 7 लाख घर, पीएमजीकेएवाई के तहत पांच किलो चावल की पुन: शुरूआत जैसे मुद्दे संसद के दोनों सदनों में उठाए जाएंगे।

ये जानकारी बीजेडी के राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा ने दी। इन मुद्दों के साथ-साथ बीजू जनता दल के सदस्य किसानों के हित में केंद्र द्वारा चावल उठाने और धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का मुद्दा उठाएंगे।

Monsoon Session

ओडिशा के लंबे समय से लंबित मुद्दे जैसे पर्याप्त उर्वरकों की आपूर्ति, दूरसंचार बुनियादी ढांचे में सुधार, केंडू पत्ते पर जीएसटी को वापस लेना प्रमुख मुद्दे हैं, जिन्हें बीजू जनता दल संसद के इस सत्र में उठाएगा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई संसदीय दल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का रुख तय किया गया। मुख्यमंत्री ने पार्टी सदस्यों को राज्यहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की सलाह दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+