छात्रों की पढ़ाई में हुए व्यवधान की भरपाई के लिए मो स्कूलों से पूर्व छात्रों को जोड़ा जाए- मो स्कूल चेयरपर्सन

मो स्कूल की चेयरपर्सन सुष्मिता बागची ने कहा कि मो स्कूल से जुड़े लोगों के विश्वास को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

भुवनेश्वर, 12 फरवरी। ओडिशा के 'मो स्कूल' लगातार प्रगति की ओर अग्रसर हैं और ये मुख्यमंत्री पटनायक के विजन की सफलता का उदाहरण पेश कर रहे हैं। इस कार्यक्रम ने न केवल राज्य के शिक्षा क्षेत्र में क्रांति ला दी है बल्कि ओडिशा को एक नहीं पहचान दी है। मो स्कूल से जुड़े लोगों के विश्वास को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम उनके कार्यक्रम को आगे बढ़ाने तथा सरकारी और सरकार द्वारा सहायता प्राप्त प्रत्येक स्कूल तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक संख्या में पूर्व छात्रों को उनके स्कूलों से जोड़ें। मो स्कूल की चेयरपर्सन सुष्मिता बागची ने एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

Susmita Bagchi

शुक्रवार को वर्चुअल मोड के माध्यम से मो स्कूल की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए बागची ने कहा एमओ स्कूल के तहत कार्यान्वित की जा रहीं परियोजनाओं के आकार को देखते हुए स्कूल स्तर पर निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हों ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें पिछले कुछ सालों से लता दीदी से मेरी लगातार बात होती थी, लगता है कि वो अकेलेपन से भागना चाहती थीं- धर्मेंद्र

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में पारदर्शिता का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। एस एंड एमई विभाग के प्रधान सचिव बिष्णुपद सेठी ने कहा कि यह योजना राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों को डिजिटल रूप से कुशल बनाने में प्रमुखता उभरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+