पिछले कुछ सालों से लता दीदी से मेरी लगातार बात होती थी, लगता है कि वो अकेलेपन से भागना चाहती थीं- धर्मेंद्र
स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए आजतक द्वारा आयोजित किये गए एक कार्यक्रम 'श्रद्धांजलि तुम मुझे भुला ना पाओगे' में धर्मेंद ने कहा लता मंगेशकर का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है।
मुंबई, 12 फरवरी। स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए आजतक द्वारा आयोजित किये गए एक कार्यक्रम 'श्रद्धांजलि तुम मुझे भुला ना पाओगे' में धर्मेंद ने कहा लता मंगेशकर का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच सालों से वह लगातार लता जी के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि वह उन्हें गिफ्ट भी भेजा करती थीं।
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस हुई कास्टिंग काउच की शिकार, बताया-लव सीन के दौरान उसने मुझे...

मुझे गिफ्ट भेजा करती थीं लता दीदी- धर्मेंद्र
कार्यक्रम में लता मंगेशकर के बारे में बातें करते हुए धर्मेंद्र भावुक हो गए। उन्होंने कहा लता दीदी मुझे गिफ्ट भेजा करती थीं। वे मुझे दिल से प्यार करती थीं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी यह बात कही थी। एक कलाकार और एक इंसान के रूप में उनसे ऊपर कोई नहीं है।

जब उन्होंने पहली बार मेरे लिए गाना गाया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा
लता मंगेशकर के बारे में बात करते हुए धर्मेंद्र ने आगे कहा कि लता मंगेशकर का जाना एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि जब मैं सड़कों पर चलता और कहीं से लता मंगेशकर का गाना सुनाई दे जाता तो मैं उससे सुनने के लिए रुक जाता था और सोचता कि एक दिन मैं भी वहां जाऊंगा। जब मुझे पता चला कि लता जी मेरी फिल्म अनपढ़ (1962) के लिए 'तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे' गाना गाएंगी, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुझे इतनी खुशी हो रही थी कि मैंने अपने सभी जानने वालों पत्र लिखा कि लता जी मेरे लिए गाना गाएंगी। यहां तक की मैं महबूब स्टूडियो में उन्हें गाता हुआ देखने के लिए भी गया। सालों बाद उन्होंने कहा कि जब धर्मेंद्र जी मुझसे मिलने आए तो उन्होंने बेज रंग की शर्ट पहनी हुई थी।

शायद वो बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस करने लगी थीं
धर्मेंद्र ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में हम एक-दूसरे से बहुत बातें किया करते थे. उनसे बात करते वक्त मुझे ऐसा लगा कि शायद वह बहुत अकेलापन महसूस करती हैं और इस अकेलेपन से भागना चाहती हैं। 6 फरवरी को इस दुनिया से रुखसत हुईं लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सचिन तेंडुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सचिन और अंजली के अलावा शाहरुख खान, श्रद्धा कपूर, राहुल वैद्य और बॉलीवुड, राजनीति जगत की कई महान हस्तियों ने लता मंगेशकर को अंतिम विदाई दी।












Click it and Unblock the Notifications